होम बन गया इतिहास, अंतरिक्ष की यात्रा कर जेफ बेजोस और उनके तीन साथी सुरक्षित धरती पर लौटे

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2021 08:24 PM

बन गया इतिहास, अंतरिक्ष की यात्रा कर जेफ बेजोस और उनके तीन साथी सुरक्षित धरती पर लौटे

बन गया इतिहास, अंतरिक्ष की यात्रा कर जेफ बेजोस और उनके तीन साथी सुरक्षित धरती पर लौटे

बन गया इतिहास, अंतरिक्ष की यात्रा कर जेफ बेजोस और उनके तीन साथी सुरक्षित धरती पर लौटे

अंतरिक्ष में मंगलवार को एक इतिहास रचा गया है। दुनिया के सबसे अमीर बिजनसमैन जेफ बेजोस अंतरिक्ष को छूकर लौट आए हैं। अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का टूरिज्म रॉकेट न्यू शेपर्ड शाम 6.30 पर चार लोगों को लेकर अंतरिक्ष में गया और 6.52 मिनट पर सकुशल धरती पर लौट आया। बेजोस के साथ तीन यात्री और गए थे जिनमें से एक दुनिया की सबसे उम्रदराज ऐस्ट्रोनॉट और दूसरा सबसे युवा ऐस्ट्रोनॉट बन गया।

इसके साथ ही बेजोस अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे अरबपति बन गए। उनसे पहले ब्रिटेन के व्यापारी रिचर्ड ब्रैनसन विरजिन गैलास्टिक में उड़ान पूरी कर लौटे थे। हालांकि, वह करमैन लाइन के पार नहीं गए थे।

अंतरिक्ष की इस यात्रा में जेफ बेजोस, उनके भाई मार्क, नीदरलैंड के 18 वर्षीय ओलिवर डेमन, विमानन क्षेत्र से जुड़ी 82 साल की उम्रदराज महिला वेली फंक शामिल हुए। रॉकेट की लॉन्चिंग वेस्ट टेक्सास के ब्लू ओरिजिन लॉन्च साइट वन से की गई। कैप्सूल ने चारों अंतरिक्षयात्रियों को जीरो ग्रैविटी का आनंद करीब चार मिनट तक दिलाया। उसके बाद वह अब नीचे की ओर उतरने लगा। टीम सुरक्षित शाम 6.52 मिनट पर लौट आई। कैप्सूल से निकलने के बाद जेफ बेजोस ने वैली फंक को जोर से गले लगाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)