होम चांदनी रात में कर सकेंगे ताज का दीदार, बनाया गया नया व्यू प्लाइंट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 19, 2021 09:10 PM

चांदनी रात में कर सकेंगे ताज का दीदार, बनाया गया नया व्यू प्लाइंट

चांदनी रात में कर सकेंगे ताज का दीदार, बनाया गया नया व्यू प्लाइंट

चांदनी रात में कर सकेंगे ताज का दीदार, बनाया गया नया व्यू प्लाइंट

ताजमहल के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है. दुनिया के अजूबों में से एक ताज की खूबसूरती को अब रात में भी निहार सकेंगे. भले ही ताज महल के अंदर से ताजमहल के रात्रि दर्शन अभी भी शुरू नहीं किए गए हैं, लेकिन चांदनी रात में मेहताब बाग से लगे हुए ताज व्यू प्वाइंट से पर्यटक चांदनी रात में ताजमहल के रात्रि दर्शन कर सकेंगे.

 

ताज व्यू प्वाइंट विकसित किया गया

 

आगरा विकास प्राधिकरण ने ताज व्यू प्वाइंट को विकसित किया है. वहां से ताज व्यू प्वाइंट पर पूर्णमासी से 5 दिन पहले और 5 दिन बाद तक रात्रि दर्शन की सुविधा शुरू करने जा रहा है. आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया के मुताबिक ताज व्यू प्वाइंट पर इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. एक तरफ ग्रीन कवर बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ टॉयलेट जैसी सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है और ऐसे में दिन के अलावा रात में भी आगरा विकास प्राधिकरण ताज व्यू प्वाइंट को खोलने जा रहा है.

 

 

 

 

ये होगी टिकटों की कीमत

 

ताज महल के अंदर से रात्रि दर्शन पिछले साल मार्च महीने से ही बंद है. जब कोरोना की पहली लहर के दरमियान ताजमहल को बंद करने के निर्देश दिए गए थे, उसके बाद ताजमहल को तो खोल दिया गया, लेकिन रात्रि दर्शन की अभी तक इजाजत नहीं दी गई है. ऐसे में बड़ी तादाद में पर्यटक रात में पूर्णमासी के दरमियान ताज का चांदनी रात में दीदार करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक वह बंदिशें नहीं हटाई गई हैं. वहीं, दूसरी तरफ ताज व्यू प्वाइंट से रात्रि दर्शन कर पाना सस्ता भी पड़ेगा. भारतीय पर्यटकों के लिए दो सौ रुपये की टिकट रखी गई है, वहीं, दूसरी तरफ विदेशियों के लिए पांच सौ रुपये टिकट का शुल्क वसूला जाएगा. सुरक्षा के लिहाज से किसी तरह की कोई भी असुविधा ना हो, इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया ने पुलिस से भी अपने स्तर पर बंदोबस्त करने के लिए अनुरोध किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)