होम स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमाओं, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ाई गई : दिल्ली पुलिस

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 19, 2021 09:05 PM

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमाओं, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ाई गई : दिल्ली पुलिस

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमाओं, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ाई गई : दिल्ली पुलिस

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमाओं, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ाई गई : दिल्ली पुलिस

सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसमें सिंघू, टिकरी गाजीपुर में इसकी तीन सीमाएं शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के अलावा दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने रविवार रात 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ शहर भर में गश्त की। उन्होंने 30 जून को दिल्ली पुलिस प्रमुख के रूप में अपना कार्यभार संभाला है।

संसद के चल रहे मानसून सत्र स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए, श्रीवास्तव ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया, जहां पिछले कई महीनों से हजारों किसान तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, दिल्ली पुलिस आयुक्त ने विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त विशेष पुलिस आयुक्त अन्य वरिष्ठ पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्पॉट पर तैनात कर्मचारियों संग सिंघू, टिकरी गाजीपुर सीमाओं के अलावा लाल किले संसद क्षेत्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)