होम विदेश मंत्री एस जयशंकर का 2 दिवसीय तजाकिस्तान दौरा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 12, 2021 08:43 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर का 2 दिवसीय तजाकिस्तान दौरा

विदेश मंत्री एस जयशंकर का 2 दिवसीय तजाकिस्तान दौरा

विदेश मंत्री एस जयशंकर का 2 दिवसीय तजाकिस्तान दौरा

नई दिल्ली, जुलाई 12: विदेश मंत्री एस जयशंकर 13-14 जुलाई को तजाकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान एस जयशंकर विदेश मंत्रियों की एससीओ काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। तजाकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन के निमंत्रण पर एस जयशंकर मंगलवार को तजाकिस्तान की यात्रा के लिए रवाना होंगे, जिसकी जानकारी सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से साझा की गई है।

दौरे की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी, क्योंकि यह इस साल एससीओ काउंसिल अपने गठन की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। वहीं 16-17 सितंबर 2021 को दुशांबे में आगामी एससीओ काउंसिल ऑफ स्टेट्स ऑफ स्टेट्स की तैयारी का आकलन करेगा और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। वहीं बताया गया कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इसके अलावा अफगानिस्तान में एससीओ संपर्क समूह की बैठक में भी भाग लेंगे, जो 14 जुलाई को होगी।बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकार ने जॉर्जिया में दो दिनों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले उन्होंने रूस की यात्रा पूरी की थी। अपनी रूस यात्रा के दौरान मॉस्को में भारत और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच अफगानिस्तान में बढ़ती हुई हिंसा पर चर्चा की गई। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरो के साथ मीटिंग के बाद एक साझा प्रेस कांफ्रेस में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि अफगानिस्तान के हालात बेहद चिंताजनक हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)