होम नेपाल में बारिश और बाढ़ से 38 लोगों की मौत, 51 अन्य घायल

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 3, 2021 08:43 PM

नेपाल में बारिश और बाढ़ से 38 लोगों की मौत, 51 अन्य घायल

नेपाल में बारिश और बाढ़ से 38 लोगों की मौत, 51 अन्य घायल

नेपाल में बारिश और बाढ़ से 38 लोगों की मौत, 51 अन्य घायल

काठमांडूः नेपाल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण हुये भूस्खलन में पिछले 20 दिनों में सात बच्चों समेत 38 लोगों की मौत हो गयी जबकि 51 अन्य घायल हो गये। गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ एवं बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं में 51 लोग घायल हुए हैं जबकि तीन बच्चों समेत 24 लोग लापता हैं।

इसने कहा कि इसी प्रकार देश के अलग-अलग हिस्सों में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुए 1250 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण कुल 790 मकानों में पानी घुस गया है। मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 519 मकान, 90 गोशालाएं और 19 पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इसने कहा कि राहत एवं बचाव का काम जारी है और इस प्राकृतिक आपदा में 5,100 लोग विस्थापित हो गये हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)