होम कोरोना संक्रमण के बीच धीरे-धीरे पटरी पर लौटती रेलगाड़ियां, जून में चलेंगी 660 ट्रेन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 18, 2021 09:06 PM

कोरोना संक्रमण के बीच धीरे-धीरे पटरी पर लौटती रेलगाड़ियां, जून में चलेंगी 660 ट्रेन

कोरोना संक्रमण के बीच धीरे-धीरे पटरी पर लौटती रेलगाड़ियां, जून में चलेंगी 660 ट्रेन

कोरोना संक्रमण के बीच धीरे-धीरे पटरी पर लौटती रेलगाड़ियां, जून में चलेंगी 660 ट्रेन

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर होने के साथ ही रेलगाड़ियां भी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। कोविड-19 के नए मामलों के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने जून में 660 और रेलगाड़ियों के परिचालन को मंजूरी दी है ताकि प्रवासी कामगारों की आवाजाही में सुविधा हो और विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची कम हो। रेलवे ने यह जानकारी एक बयान में दी। कोरोना वायरस महामारी से पहले रेलवे औसतन 1,768 मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का परिचालन रोजाना करता था।

रेलवे ने बताया कि शुक्रवार तक रोजाना करीब 983 मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का परिचालन हो रहा है जो कोविड-19 महामारी से पहले चल रही रेलगाड़ियों के मुकाबले 56 प्रतिशत है। मांग और वाणिज्यिक जरूरत के आधार पर रेलगाड़ियों की संख्या में तेजी से बढ़तोरी की जा रही है। बयान के मुताबिक एक जून को करीब 800 मेल एवं एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का परिचालन हो रहा था।

रेलवे ने बताया, '' एक जून से 18 जून के बीच जोनल रेलवे द्वारा 660 अतिरिक्त मेल/,एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के परिचालन की मंजूरी दी गई। इनमें से 552 मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियां हैं जबकि 108 हॉलीडे स्पेशल ट्रेन हैं।'' रेलवे ने बताया कि जोनल रेलवे को स्थानीय परिस्थितियों, टिकट की उपलब्धता और क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करते हुए चरणबद्ध तरीके से रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल करने को कहा गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)