होम मोदी सरकार के विरोध में कल विरोध दिवस मनायेगी संयुक्त किसान मोर्चा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 25, 2021 09:02 PM

मोदी सरकार के विरोध में कल विरोध दिवस मनायेगी संयुक्त किसान मोर्चा

मोदी सरकार के विरोध में कल विरोध दिवस मनायेगी संयुक्त किसान मोर्चा

मोदी सरकार के विरोध में कल विरोध दिवस मनायेगी संयुक्त किसान मोर्चा

कल दिल्ली मोर्चो के साथ साथ देश के सभी किसानों के धरनों में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा. सत्य अहिंसा के दम पर लड़े जा रहे इस आंदोलन को कल 6 महीने पूरे हो रहे है. सयुंक्त किसान मोर्चा सभी देशवासियों से विनम्र निवेदन करता है कि इस त्यौहार को को मनाया जाए ताकि सत्य अहिंसा के विचार को प्रसारित किया जा सके. भाजपा द्वारा इस आंदोलन को हिंसक रंग देने का प्रयास किया जाता रहा है पर वह हमेशा फेल हुए है. किसानों ने सत्य के दम पर अपने आप को मजबूत रखा हुआ है. इसी सत्य व अहिंसा की ताकत के कारण किसान आंदोलन सफल होगा. 26 मई 2014 से लेकर अब तक, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, वह किसानों के खिलाफ तमाम फैसले लेती रही है. सिर्फ किसान के खिलाफ ही नहीं, मोदी सरकार जनता विरोधी फैसले लेते रही है. यह सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों, दलितों, महिलाओं, आदिवासियों, छात्रों, युवाओ, छोटे व्यापारियों एवं सभी नागरिकों पर लगातार दमन किया गया. मोदी सरकार के 26 मई 2021 को 7 साल होने जा रहे हैं जिसे संयुक्त किसान मोर्चा विरोध दिवस के रूप में मना रहा है. संयुक्त किसान मोर्चा सभी देशवासियों से अपील करता है कि इस दिन अपने घरों, वाहनों एवं तमाम जगहों पर काले झंडे लगाकर विरोध किया जाए. सभी लोग केंद्र की मोदी सरकार के पुतले जलाए एवं सरकार के प्रति अपना विरोध प्रकट करें. इस दौरान नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी सरकार का विरोध करें.

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने इस ऐतिहासिक दिन 'ब्लैक डे' पर किसानों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों, कर्मचारियों, लेखकों, चित्रकारों, ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों दुकानदारों सहित सभी वर्गों से अपना विरोध व्यक्त करने की अपील की है. किसान नेताओं ने कहा कि पक्के मोर्चो में काली पगड़ी काली चुन्नी पहनी जाए. चौक-चौराहों पर नारेबाजी व धरना-प्रदर्शन किया जाए. उन्होंने कहा कि घरों, दुकानों, कार्यालयों, ट्रैक्टरों, कारों, जीपों, स्कूटरों, मोटरसाइकिलों, बसों, ट्रकों पर काले झंडे लगाकर मोदी सरकार के पुतले जलाकर तीन कृषि कानूनों, बिजली संशोधन विधेयक 2020 प्रदूषण अध्यादेश का कड़ा विरोध किया जाएगा. आर एस एस के किसान संगठन भारतीय किसान संघ द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा प्रस्तावित विरोध दिवस पर आपत्ति जताई गई. यह आपत्ति स्वाभाविक है क्योंकि इस आंदोलन के कारण खासतौर पर भारतीय किसान संघ की जमीन बिल्कुल खिसक चुकी है. भारतीय किसान संघ ने किसान मोर्चा पर बेबुनियाद आरोप लगाए है व किसानों को बदनाम करने की प्रयास किया यह है.

सयुंक्त किसान मोर्चा भारतीय किसान संघ के सभी आरोपों को खारिज करता है. भारतीय किसान संघ यह जानने को उत्सुक है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध दिवस के लिए 26 मई का दिन ही क्यों चुना तो उन्हें हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि इसी दिन किसान विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई थी जिनके दबाव में भारतीय किसान संघ ने यह पत्र लिखा है. किसान दिल्ली की सीमाओं पर लड़ रहे हैं बीकेएस हम पर गलत इल्जाम लगा रही हैं. हम भारतीय किसान संघ से आग्रह करते हैं कि वह सरकार से निवेदन करें कि तीनों कृषि कानून तुरंत रद्द किए जाएं एमएसपी पर कानून बनाया जाए ताकि किसानों का यह आंदोलन खत्म हो सभी किसान अपने अपने घर चले गए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)