होम हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में ढही NHPC की टनल, 5 लोगों के दबे होने की आशंका
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में ढही NHPC की टनल, 5 लोगों के दबे होने की आशंका
मई 21: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि, निर्माणाधीन एनएचपीसी की एक सुरंग शुक्रवार को ढह गई। जिसमें पांच लोगों के दबे होने की खबरें सामने आ रही है। हादसा कुल्लू जिले में भुंतर के गड़सा स्थित मनिहार नामक जगह के पास पंचनाला में बन रही एनएचपीसी चरण दो की टनल में हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे के आसपास यह हादसा हुआ।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन सुरंग के ढह जाने से कम से कम पांच मजदूर फंस गए। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि घटना गरसा भुंतर के पास पंच नाले में हुई, जिसके बाद बचाव दल वहां भेजा गया है। एसपी ने कहा कि दो एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई हैं और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।