होम मुंबई में चक्रवाती तूफान Tauktae से मची हफरा-तफरी, एयरपोर्ट व वाहनों की आवा-जाही बंद

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 17, 2021 09:00 PM

मुंबई में चक्रवाती तूफान Tauktae से मची हफरा-तफरी, एयरपोर्ट व वाहनों की आवा-जाही बंद

मुंबई में चक्रवाती तूफान Tauktae से मची हफरा-तफरी, एयरपोर्ट व वाहनों की आवा-जाही बंद

मुंबई में चक्रवाती तूफान Tauktae से मची हफरा-तफरी, एयरपोर्ट व वाहनों की आवा-जाही बंद

जहां एक तरफ कोरोना अपना कहर बरपा रहा है वहीं चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। करीब 175 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। ताउते तूफान मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर है। ऐसे में खतरे की स्थिति को देखते हुए मुंबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंड अलर्ट जारी कर दिया है।

 

 

खबरों के मुताबिक, मुंबई में दोपहर 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। अलर्ट के चलते मुंबई एयरपोर्ट को रात 8 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है और कई जगहों पर लोकल ट्रेनों भी रोक दी गई है। इसके साथ ही लोगों जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ मुंबई में बारिश हो रही है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान Tauktae गुजरात तट से रात 8 से 11 बजे के बीच टकरा सकता है। वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे का कहना है कि इस संकट की स्थिति में कोशिश की जा रही है कि कोई जानमाल का नुकसान ना हो। भारी बारिश की चेतावनी के बाद हम सभी को सतर्क रहना चाहिए। हम मुंबई में जल भराव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ऐसा चक्रवात पहले मुंबई में नहीं देखा गया था। तूफान के कारण सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं। गेटवे ऑफ इंडिया की सड़कें पानी से भर गई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)