होम कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत बिगड़ी

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 9, 2021 09:13 PM

कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत बिगड़ी

कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत बिगड़ी

कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत बिगड़ी

सीतापुर: सीतापुर जिला कारागार में पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आजम खान की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेजा गया. 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनका बेटे अब्दुल्ला की 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

 

डिप्टी जेलर ओमकार पांडे ने बताया कि आजम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई. उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से 92 के बीच जाने लगा. इसके बाद जिला अस्पताल के डॉ. डी. लाल के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों के पैनल ने उनका चेकअप किया. उसके बाद उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया. इसकी सूचना प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को लगते ही हड़कंप मच गया.

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, एडीएम विनय पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अमित भट्ट सी ओ सिटी पीयूष कुमार सिंह जेल पहुंचे. लेकिन आजम खान जेल से बाहर जाने को तैयार नहीं हुए. कई घंटे मनाने के बाद वह राजी हुए.

उसके बाद शाम करीब 6:40 पर आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया. एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, खैराबाद इंस्पेक्टर ओपी राय गार्द और पुलिस लाइन के फोर्स के साथ आजम खान को लखनऊ बॉर्डर पर ले जाया गया.

आजम प्रकरण पर किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी. 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक आजम खान को मनाए जाने का दौर चलता रहा. सूत्रों का कहना है कि जब आजम खान माने तो उसके बाद उन्होंने जेल के अंदर ही स्नान किया और फिर बेटे के साथ मेदांता अस्पताल जाने को तैयार हुए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)