होम चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा एम्‍स में भर्ती, जांच में कोरोना संक्रमित

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 8, 2021 10:34 PM

चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा एम्‍स में भर्ती, जांच में कोरोना संक्रमित

चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा एम्‍स में भर्ती, जांच में कोरोना संक्रमित

चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा एम्‍स में भर्ती, जांच में कोरोना संक्रमित

प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार व खांसी की शिकायत है। फिलहाल सांस लेने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि 94 वर्षीय बहुगुणा को शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया। उनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पिछले एक सप्ताह से उन्हें बुखार व खांसी की शिकायत थी। इसलिए उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। बताया कि बहुगुणा की स्वास्थ्य संबंधी अन्य जांच भी की जा रही हैं। पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा 'चिपको' आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शुमार रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और हिमालय व नदियों के संरक्षण लिए उन्होंने कई आंदोलनों की अगुआई की। वर्तमान में वह रानीपोखरी (ऋषिकेश) न्याय पंचायत के थानो क्षेत्र में रह रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)