होम बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू, 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खोले जा सकते हैं

Alert Star Digital Team May 8, 2021 10:09 PM

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू, 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खोले जा सकते हैं

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू, 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खोले जा सकते हैं

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू, 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खोले जा सकते हैं

आदि शंकराचार्य के शीतकालीन गद्दीस्थल नृसिंह मंदिर जोशीमठ में तिमुंडिया मेला संपन्न होने के साथ ही बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी तिमुंडिया मेले का आयोजन सूक्ष्म रूप में हुआ। इस दौरान भगवान तिमुंडिया को गुड़-चावल का भोग लगाया गया। इसके अलावा तिमुंडिया की अभिषेक पूजा भी हुई। शनिवार दोपहर बदरीनाथ धाम के हक-हकूकधारियों (अधिकार रखने वाले ग्र्रामीण) ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद वीर तिमुंडिया से निर्विघ्न यात्रा की कामना की। विदित हो कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से 11 दिन पहले जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में तिमुंडिया मेले का आयोजन होता है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सिर्फ परंपरा के निर्वाह के लिए मेले का आयोजन हुआ। मेले में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनिंदा श्रद्धालु ही शामिल हुए। बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खोले जाने हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)