होम युवाओं में फैल रहा कोरोना का सबसे खतरनाक वैरिएंट

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 6, 2021 08:26 PM

युवाओं में फैल रहा कोरोना का सबसे खतरनाक वैरिएंट

युवाओं में फैल रहा कोरोना का सबसे खतरनाक वैरिएंट

युवाओं में फैल रहा कोरोना का सबसे खतरनाक वैरिएंट

अमरावतीः पूरे देश में इस वक्त कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में कोरोना का खतरनाक वैरिएंट मिल रहा है. हाल ही में आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की एक स्टडी में पता चला है कि कोविड-19 का बेहद संक्रामक माना जाने वाला बी.1.617 और बी.1 वैरिएंट युवाओं में तेजी से फैल रहा है. कोशिका एवं जीव विज्ञान केन्द्र की ओर से की गई इस स्टडी के मुताबिक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में से सैंपल एकत्र किए गए थे जिनमें बी.1.617 और बी.1 वैरिएंट पाया गया है जो कि बेहद संक्रामक माना जाता है. यह दोनों ही वैरिएंट इस वक्त तेजी से फैल रहे हैं.

आंध्र प्रदेश के कोविड कमान एवं नियंत्रण केन्द्र के अध्यक्ष के एस जवाहर रेड्डी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से कोविड-19 महामारी को लेकर 25 अप्रैल को जारी ताजा जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों का संबंध बी.1.617 से है. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में एन440के स्वरूप का कोई उल्लेख नहीं है.

 

हैदराबाद स्थित सीसीएमबी की ओर से इस संबंध में आंध्र, तेलंगाना और कर्नाटक से नमूने लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की गयी. जवाहर रेड्डी ने कहा कि अनुसंधान में यह पता चला है कि कोरोना का एन440के स्वरूप उतना संक्रामक और घातक नहीं है. राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

 

अब तक देश में कोरोना के मामले 2 करोड़ को पार कर चुके हैं. पिछले 24 घंटों में भारत में रिकॉर्ड 4 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं. तमाम राज्यों ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा दिया है. लाखों लोग इस वक्त देश के तमाम अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)