होम रेलवे ने राजधानी-शताब्दी-दुरंतो समेत 28 ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द की

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 6, 2021 08:03 PM

रेलवे ने राजधानी-शताब्दी-दुरंतो समेत 28 ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द की

रेलवे ने राजधानी-शताब्दी-दुरंतो समेत 28 ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द की

रेलवे ने राजधानी-शताब्दी-दुरंतो समेत 28 ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द की

उत्तर रेलवे ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए नई दिल्ली से राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो समेत 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ये सभी ट्रेनें 9, 10, 11 और 12 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं. उत्तर रेलवे ने कहा कि उसने ये फैसला खराब रख-रखाव और लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लिया है.

इससे पहले बुधवार को रेलवे ने करीब 14 ट्रेनों को फिलहाल रद्द करने का फैसला किया था. दरअसल लॉकडाउन की वजह से ये ट्रेनें खाली चल रही हैं. ट्रेनों में यात्री नहीं पहुंचने की वजह से रेलवे को कुछ भी मुनाफा नहीं हो रहा है और इसीलिए रेलवे ने फिलहाल इन ट्र्नों को रद्द करने का फैसला लिया है. मजबूरी में रेलवे ने इस तरह का कदम उठाया है, जिन रेलवे स्टेशनों से ये ट्रेनें संचालित होती है वहां से इनको रद्द कर दिया गया है.

पूरी लिस्ट देखने के लिए -

नई दिल्ली से राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो समेत 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)