होम उद्धव ठाकरे ने कहा- पिछले साल की तरह ही मिलकर करेंगे कोरोना से मुकाबला

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2021 09:07 PM

उद्धव ठाकरे ने कहा- पिछले साल की तरह ही मिलकर करेंगे कोरोना से मुकाबला

उद्धव ठाकरे ने कहा- पिछले साल की तरह ही मिलकर करेंगे कोरोना से मुकाबला

उद्धव ठाकरे ने कहा- पिछले साल की तरह ही मिलकर करेंगे कोरोना से मुकाबला

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार की रात राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल की तरह ही इस बार भी कोरोना से एकजुट होकर मुकाबला करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में और अधिक कड़े लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लोग प्रतिबंधों का पहले से ही सख्ती के साथ पालन कर रहे हैं.

 

उनकी तरफ से राज्य की जनता को यह संबोधन ऐसे वक्त पर किया जा रहा है जब एक दिन बाद यानि 1 मई से वैक्सीनेशन के चौथे चरण की शुरुआत हो रही है. लेकिन राज्य सरकार ने वैक्सीन की कमी का हवाला देकर कल से शुरू करने में असमर्थता जताई है.

उन्होंने कहा कि आपातकालीन उपाय जारी रखना अनिवार्य है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके. लोगों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर पाबंदियां इस महीने की शुरुआत में लगाई गई थीं, जो एक मई सुबह सात बजे तक के लिए थी. सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है जिसमें एक स्थान पर पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है. पाबंदियों से आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है.

 

कल महाराष्ट्र में 66 हजार से ज्यादा नए केस

 

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है. संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के प्रयास का अब तक कोई खास असर होता हुआ नहीं दिख रहा है. गुरुवार को राज्य में 66 हजार 159 नए केस आए जबकि 771 लोगों की पिछले 24 घंटे के दौरान जान चली गई. इस वक्त राज्य में कुल 6 लाख 70 हजार 301 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)