होम बढ़ते कोरोना केस पर रेलवे ने दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी में तैनात किये कोविड केयर कोच

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 25, 2021 08:57 PM

बढ़ते कोरोना केस पर रेलवे ने दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी में तैनात किये कोविड केयर कोच

बढ़ते कोरोना केस पर रेलवे ने दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी में तैनात किये कोविड केयर कोच

बढ़ते कोरोना केस पर रेलवे ने दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी में तैनात किये कोविड केयर कोच

रेल मंत्रालय (Ministry Of Railway) ने कोविड केयर आइसोलेशन कोच (COVID Care Isolation Coach) की अपनी पहल को फिर से जुटा रहा है, जो कि कोविड -19 (COVID-19) की शुरूआती लहर के दौरान तैयार किया गया था. तैयारियों के एक उपाय के रूप में, कोविड केयर कोचों को हल्के लक्षणों वाले कोविड मरीजों (COVID Patient) के आइसोलेट के लिए अतिरिक्त हेल्थ केयर सुविधाओं (Health Care Facilities) के रूप में सेवा करने के लिए तैयार किया गया है. गर्मी को देखते हुए इन कोचों में कूलर, जूट मैट जैसी सुविधाएं भी शामिल किया गया है. दिल्ली में 50 कोच (800 बेड्स के साथ) शकूरबस्ती स्टेशन पर तैनात किए गए हैं (चार मरीज वर्तमान में भर्ती हैं), जबकि 25 कोच (400 बेड्स के साथ) आनंद विहार टर्मिनल पर उपलब्ध कराए गए हैं. महाराष्ट्र के नंदुरबार में 21 कोच (378 बेड वाले) तैनात हैं वर्तमान में इस सुविधा में 55 मरीज भर्ती हैं. भोपाल स्टेशन में 20 कोच जबलपुर में भी 20 तैनात किए गए हैं, जबकि पंजाब में तैनाती के लिए 50 कोच किये गए हैं. राज्य सरकारों को तौर-तरीकों मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के बारे में सलाह दी गई है. 64,000 बेड्स वाले लगभग 4,000 कोविड केयर कोच देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं, जिनमें से कुछ पहले से ही कोविड की पहली लहर में मरीजों की आइसोलेशन की पूर्ति कर चुके हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)