होम बजरी, बंदूक और बागी के लिए कुख्यात चंबल बीहड़ों की किस्मत बदल सकता है गुग्गुल

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 15, 2021 07:58 PM

बजरी, बंदूक और बागी के लिए कुख्यात चंबल बीहड़ों की किस्मत बदल सकता है गुग्गुल

बजरी, बंदूक और बागी के लिए कुख्यात चंबल बीहड़ों की किस्मत बदल सकता है गुग्गुल

बजरी, बंदूक और बागी के लिए कुख्यात चंबल बीहड़ों की किस्मत बदल सकता है गुग्गुल

भोपाल, 15 अप्रैल। मध्य प्रदेश का चंबल संभाग हजारों साल से बंदूक, हत्या, डकैती की वजह से बदमान होता आ रहा है। चंबल की बीहड़ों में अपहरण करके फिरोती वसूलना एक धंधे की तर्ज पर होता आया। यह बदनामी के दाग को चंबल की बीहड़ों में पैदा होने वाला गुग्गुल के पौधे धो सकते हैं। अब जरूरत है सही प्रयास की। क्योंकि देशभर से सबसे अच्छा गुग्गुल, चंबल नदी के बीहड़ों में स्वत: पैदा होता है। इन पौधों का संरक्षण सही ढंग से न हो पाने की वजह से वे नष्ट हो जाते हैं। यद्पि शासन की ओर गुग्गुल को बढ़वा दिया जाए तो चंबल वासियों का भाग्य बदल सकता है। वहीं गुग्गुल की पैदावार बढ़ाकर देश-विदेश में मध्य प्रदेश अपना दबदबा बना सकता है।

गुग्गुल अतिविलुप्त प्रजाति का औषधि पौधा है। जो भारत में राजस्थान, गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश के चंबल की बीहड़ों में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। सबसे खास बात यह है कि चंबल की बीहड़ों में पाया जाने वाला गुग्गुल का पौधा अन्य प्रांतों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा कहा जाता है। इन पौधों की गणना हर साल वन विभाग द्वारा करने को लेकर चिट्‌ठी पाती लिखी अफसरों को लिखते हैं। ग्वालियर रीजन के मुख्य वन संरक्षक अधिकारी, सीजनेवल प्लान के तहत बीहड़ों में पाए जाने वाले गुग्गुल को लेकर जागे। मुख्य वन संरक्षक ऑफिस से डीएफओ की टीम चंबल की बीहड़ों में आई। ये अफसर, कोषण, बरही की बीहड़ में पहुंचे। बुधवार की दोपहर में इन अफसरों ने गुग्गुल के पौधों की स्थिति देखी। यहां पहुंचने के बाद वे देर रात को वापस ग्वालियर चले गए। निरीक्षण पर आने वाले अफसरों की बात मानें तो गुग्गुल को लेकर चंबल की बीहड़ों में बहुत संभावनाएं है। बस, जरूरत है सही प्रयास की।

शरीर के 60 रोगों को जड़ से खत्म कर देता गुग्गुल

गुग्गल एक औषधि पौधा है जिसका आयुर्वेद में विशेष महत्व है। गुग्गुल के पौधे से उपयोग आयुर्वेद हृदय रोग, डायबिटीज, रक्त चाप जैसे शरीर के 60 प्रकार की बीमारियों के उपचार की दवाएं बनाई जा सकती है। गुग्गुल की औषधि से शरीर के रोग जड़ सके खत्म हो जाते हैं। यह पौधा अतिविलुप्त प्रजाति का होने की वजह से बाजार में आसानी ने नहीं मिलता है। बीहड़ की बंजर जमीन में गुग्गुल को बढ़ावा देकर रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)