होम यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,587 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत
यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,587 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत
टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोविड-19 से 36 और लोगों की मौत हुई है जबकि 9,587 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए और कहा कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती तक राज्य में 'टीका उत्सव' आयोजित किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य में संक्रमण के 9,587 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,63,991 हो गई जबकि पिछले 24 घंटे में 36 मौतों के बाद मृतकों की कुल संख्या 9,039 तक पहुंच गई है।प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 48,306 है। इनमें से 22,904 संक्रमित पृथक वास में हैं तथा 835 संक्रमित निजी अस्पतालों में और बाकी का सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्?य में 1.97 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 3.63 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। प्रसाद के मुताबिक राज्य में कोविड-19 रोधी टीकों की की 81 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।