होम देश में रिकॉर्ड टीकाकरण, एक दिन में 30 लाख लोगों को लगी कोरोना की वैक्‍सीन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 16, 2021 08:57 PM

देश में रिकॉर्ड टीकाकरण, एक दिन में 30 लाख लोगों को लगी कोरोना की वैक्‍सीन

देश में रिकॉर्ड टीकाकरण, एक दिन में 30 लाख लोगों को लगी कोरोना की वैक्‍सीन

देश में रिकॉर्ड टीकाकरण, एक दिन में 30 लाख लोगों को लगी कोरोना की वैक्‍सीन

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण के मोर्चे पर अच्छी खबर मिली है। टीकाकरण अभियान में दिन प्रति दिन तेजी आती जा रही है, जिसका नतीजा सोमवार को देखने को भी मिला जब एक दिन में रिकॉर्ड 30 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे संकलित आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 59वें दिन 15 मार्च को 24 घंटे के दौरान 42,919 सत्रों में लाभार्थियों को टीके की 30,39,394 खुराकें दी गई। एक दिन में दी गई खुराक की यह सबसे बड़ी संख्या है। केंद्र सरकार टीकाकरण को और तेज करने की कोशिश में है और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर देश के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करने जा रहे हैं। इनमें से 26,27,099 लाभार्थियों को टीके की पहली डोज और 4,12,295 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज दी गई। पहली डोज लेने वालों में 60 साल से अधिक उम्र के 19,77,175 और 45-60 साल की उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्र्रस्त 4,24,713 व्यक्ति शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान में अब तक कुल 5,55,984 सत्रों का आयोजन किया गया है। इनमें लाभार्थियों को वैक्सीन की तीन करोड़ 29 लाख 47 हजार 432 खुराकें दी गई हैं।

लाभार्थियों में 74,46,983 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 44,58,616 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 74,74,406 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 14,09,332 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) शामिल हैं। इसले अलावा गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के 18,88,727 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,02,69,368लोगों को भी पहली खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 15 दिनों के भीतर 60 साल से अधिक उम्र के एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)