होम WTC 2020-21 के फाइनल में पहुंचने के लिए जानें भारत को क्या करना होगा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 2, 2021 09:04 PM

WTC 2020-21 के फाइनल में पहुंचने के लिए जानें भारत को क्या करना होगा

WTC 2020-21 के फाइनल में पहुंचने के लिए जानें भारत को क्या करना होगा

WTC 2020-21 के फाइनल में पहुंचने के लिए जानें भारत को क्या करना होगा

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के पहले सीजन का फाइनल मैच 18 जून से क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड (New Zealand) फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है, जबकि दूसरे स्थान के लिए भारत (India), इंग्लैंड (England) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का नतीजा तय करेगा कि फाइनल में कौन सी टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी से चेन्नई में होना है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना दक्षिण अफ्रीका दौरा कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित किया और इसके बाद ही न्यूजीलैंड का फाइनल में पहुंचना तय हो गया।

आईसीसी ने बताया है कि भारत, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया किन परिस्थितियों में फाइनल में जगह बना सकती हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को जहां भारत और इंग्लैंड के सीरीज नतीजे पर निर्भर होना पड़ेगा, वहीं मेजबान भारत की राह फिलहाल सबसे आसान नजर आ रही है।

फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या करना होगा-

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0, 2-1, 3-0, 3-1 या 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी। इनमें से किसी भी सीरीज नतीजे की स्थिति में भारत फाइनल मैच के लिए क्वॉलिफाई कर लेगा।

फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को क्या करना होगा-

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ सीरीज में 3-0, 3-1 या फिर 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया किस तरह से फाइनल में पहुंच सकता है

भारत सीरीज 1-0 से जीते, इंग्लैंड सीरीज 1-0, 2-0, 2-1 से जीते। इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 0-0, 1-1, 2-2 से ड्रॉ होती है, तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)