होम शिवसेना भी लड़ेगी बंगाल चुनाव, ममता को फायदा या भाजपा को नुकसान

Alert Star Digital Team Jan 17, 2021 08:26 PM

शिवसेना भी लड़ेगी बंगाल चुनाव, ममता को फायदा या भाजपा को नुकसान

शिवसेना भी लड़ेगी बंगाल चुनाव, ममता को फायदा या भाजपा को नुकसान

शिवसेना भी लड़ेगी बंगाल चुनाव, ममता को फायदा या भाजपा को नुकसान

असुद्द्दीन ओवैसी के बाद अब उद्धव ठाकरे ने भी बंगाल के लिए हल्ला बोल दिया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि शिवसेना भी पश्चिम बंगाल चुनाव में उतरेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने पार्टी की नई रणनीति के बारे में घोषणा की है। हालांकि यह कदम ममता से ज्यादा भाजपा के लिए चुनौती खड़ी कर सकता है। जिस तरह ओवैसी की वजह से ममता को मुस्लिम वोट बैंक में सेंध का डर है। वैसी चुनौती शिवसेना भी भाजपा के लिए हिंदू वोटों में कर सकती है। इसकी बड़ी वजह यह है कि शिवसेना की छवि कट्टर हिंदुत्व वाली पार्टी की है। ऐसे में वह बंगाल के चुनावों में ममता से ज्यादा भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है।

अकेले या गठबंधन

संजय राउत ने ट्वीट कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लेकिन उन्होंने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि वह कांग्रेस-वाम दलों के साथ गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेंगे। या फिर अकेले चुनाव लड़ेगा। असल में शिवसेना की अगुवाई में महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाराष्ट्र विकास अघाडी की सरकार चल रही है। बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट दलों का गठबंधन है। ऐसे में यह खुलासा रोचक होगा कि शिवसेना क्या रास्ता अपनाती है। अगर वह गठबंधन में जाती है तो ममता और शिवसेना के लिए चुनौती खड़ी करेगी। अगर वह अकेले लड़ती है, तो उसके लिए ज्यादा असर डालना आसान नहीं होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)