होम देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 77.72 लाख के पार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 6, 2020 09:32 PM

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 77.72 लाख के पार

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 77.72 लाख के पार

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 77.72 लाख के पार

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कुछ बढोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 54,733 नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरुवार को 48,209 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस अवधि के दौरान वायरस के कारण 703 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 84,19,530 हो गई है, जबकि 1,25,071 लोग इस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 54,733 नए मामले आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 84,19,530 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 77,72,617 यानि 92.20 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 61,987 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है।

सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,20,099 यानि 6.31 फीसदी है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 8079 की कमी हुई है। देश में कुल इलाजरत मामलों के 78 प्रतिशत मामले 10 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। 51 प्रतिशत से अधिक इलाजरत मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के हैं। वहीं देश में अब तक कुल 1,25,071 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से मृत्युदर 1.49 प्रतिशत है।

कोरोना नेगेटिव होने पर विदेश से आने वालों को क्वारंटाइन से छूट
केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों को सात दिन की अनिवार्य क्वारंटाइन में रखने से छूट प्रदान की है। इसके लिए यात्रियों को तीन विकल्प उपलब्ध होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति परिवार में मृत्यु या बीमारी के कारण भारत लौट रहा हो तो उसे एयरपोर्ट पर सात दिन के क्वारंटाइन से छूट रहेगी।

मंत्रालय के अनुसार, यात्रा से 72 घंटे पहले जिन लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया हो और नेगेटिव रिपोर्ट हो, उन्हें भी सात दिन की क्वारंटाइन से छूट होगी। तीसरे, लोगों को एयरपोर्ट भर भी कोरोना टेस्ट कराने का विकल्प होगा। यदि एयरपोर्ट पर यह सुविधा है तो लोग अपना टेस्ट करा सकेंगे और नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)