होम नेशनल कॉफ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला बोले, हमारा राष्ट्र महात्मा गांधी का भारत है,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 6, 2020 07:11 PM

नेशनल कॉफ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला बोले, हमारा राष्ट्र महात्मा गांधी का भारत है,

नेशनल कॉफ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला बोले, हमारा राष्ट्र महात्मा गांधी का भारत है,

नेशनल कॉफ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला बोले, हमारा राष्ट्र महात्मा गांधी का भारत है,

नेशनल कॉफ्रंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने जम्मू में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर पाकिस्तान जाना चाहता तो 1947 में ऐसा हो जाता। कोई भी इसे रोक नहीं सकता था। लेकिन हमारा राष्ट्र महात्मा गांधी का भारत है। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भारत नहीं है। इसके साथ ही उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A को हटने से लोग भारतीय वस्यवस्था से परेशान थे उन्हें पूरी तरह से देश के बाकी हिस्सों में आत्मसात कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कहना चाहूंगा कि इससे ये लोग पहले से भी अधिक अलग-अलग हो गए हैं।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर दुनिया भर में झूठ बोला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां लोग गुरबत की जिंदगी जी रहे थे। कोई तरक्की नहीं हुई। बेरोजगारी है। निरक्षरता है। 370 टूटते ही हर तरफ तरक्की की तरक्की होगी, लेकिन आज वो बताएं कि एक वर्ष तीन महीने से भी अधिक समय से केंद्र शासित प्रदेश बन जाने के बाद कौन-सी तरक्की हुई है। उलटा लोगों की जमीन जाने का खतरा बन गया है। युवा बेरोजगार हैं। सरकारी कर्मचारी असंतुष्ट हैं।

वहीं, इसके पहले जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष और पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डेक्लेरेशन की उपाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि इस समय देश संविधान से नहीं बल्कि भाजपा के एजेंडे से चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, भाजपा ने उसकी धज्जियां उड़ा दी हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान खत्म कर दी है। महबूबा ने कहा कि वह जम्मू में यहां के लोगों के साथ बातचीत करने आई हैं। उन्हें यह बताने आई हैं कि वह वोट मांगने नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए आई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)