होम राजस्थान सरकार ने की बजट घोषणाओं की समीक्षा, 274 घोषणाओं पर काम पूरा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 6, 2020 07:04 PM

राजस्थान सरकार ने की बजट घोषणाओं की समीक्षा, 274 घोषणाओं पर काम पूरा

राजस्थान सरकार ने की बजट घोषणाओं की समीक्षा, 274 घोषणाओं पर काम पूरा

राजस्थान सरकार ने की बजट घोषणाओं की समीक्षा, 274 घोषणाओं पर काम पूरा

 राजस्थान सरकार के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष की 274 बजट घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है जबकि 228 पर काम चल रहा है। यहां शुक्रवार को हुई एक समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गयी। राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य ने बजट घोषणाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के तुरन्त बाद कोरोना वायरस की महामारी के कारण वित्तीय संसाधनों पर दबाव आया है जिसमें अब उत्तरोत्तर सुधार आ रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस समीक्षा बैठक में उन्होंने अब तक पूरी की जा चुकी बजट घोषणाओं के लिए विभागीय अधिकारियों की सराहना की तथा जिन घोषण पर काम चल रहा है और जो अभी बाकी हैं उन पर तत्परता से काम करने को कहा। उन्होंने विभागों में कर्मचारी-अधिकारियों की भर्तियां शीघ्र करवाने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग तथा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से समन्वय रखने के निर्देश दिए। आयोजना विभाग के सचिव नवीन जैन ने बताया कि कुल 739 बजट घोषणाओं में से 274 पूरी की जा चुकी हैं तथा 228 पर काम चल रहा है जबकि 160 अन्य घोषणाओं पर अमल की शुरुआत की गयी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)