होम आखिर क्या है भारत की रिकवरी रेट और मत्यु दर जिसका पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किया जिक्र

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 20, 2020 08:50 PM

आखिर क्या है भारत की रिकवरी रेट और मत्यु दर जिसका पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किया जिक्र

आखिर क्या है भारत की रिकवरी रेट और मत्यु दर जिसका पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किया जिक्र

आखिर क्या है भारत की रिकवरी रेट और मत्यु दर जिसका पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किया जिक्र

कोरोना महामारी को लेकर पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि बीते 7-8 महीनों से भारत में स्थिति संभली हुई है. उन्होंने कहा कि भारत में आज रिकवरी रेट अच्छी है और मृत्यु दर भी कम है. लेकिन आंकड़े क्या कहते हैं? पीएम मोदी की बात कहां तक सही है. आइए जानते हैं.

 

सरकारी आकंड़ों के मुताबिक रिकवरी रेट

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "भारत में रिकवर मामलों की संख्या 67 लाख से अधिक हो गई है. जो किसी भी देश में सबसे अधिक संख्या है." राजेश भूषण ने कहा कि भारत में अब तक 9 करोड़ 60 लाख टेस्ट हुए हैं, यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है.

सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में भारत शामिल

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने मंगलवार को भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर मृत्यु दर 83 है, जो कि विश्व में सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में हैं. उन्होंने बताया कि विश्व की औसत मृत्यु दर 142 है.

 

लगातार कम हो रहे हैं सक्रिय मामले

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज़ की गई है। 18 सितंबर को सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से अधिक थी, अब सक्रिय मामलों की संख्या 7,48,538 है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में नए मामलों की संख्या 50 हजार से कम है. 29 जुलाई के बाद यह पहली बार हुआ है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)