होम COVID-19: पीएम मोदी बोले- भारत में सबसे अधिक रिकवरी रेट, वैक्सीन की दिशा में फ्रंट पर है देश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2020 09:08 PM

COVID-19: पीएम मोदी बोले- भारत में सबसे अधिक रिकवरी रेट, वैक्सीन की दिशा में फ्रंट पर है देश

COVID-19: पीएम मोदी बोले- भारत में सबसे अधिक रिकवरी रेट, वैक्सीन की दिशा में फ्रंट पर है देश

COVID-19: पीएम मोदी बोले- भारत में सबसे अधिक रिकवरी रेट, वैक्सीन की दिशा में फ्रंट पर है देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ग्रैंड चैलेंजज़ एनुअल मीटिंग-2020' कार्यक्रम में कहा कि भारत में कोरोना की सबसे ज्यादा 88 फीसदी की रिकवरी रेट है. आज, हम रोजाना के मामलों की संख्या और केस की वृद्धि दर में गिरावट देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारत लॉकडाउन अपनाने वाले पहले देशों में से एक था. वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा देश इस दिशा में फ्रंट पर है.

 

भारत में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम सही तरीके से शुरू हुआ

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत मास्क के उपयोग को प्रोत्साहित करने वाले में से एक था. यहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम सही तरीके से शुरू किया गया. इसके साथ ही भारत उनमें से एक था जहां पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की इस्तेमाल किया गया.

 

भारत के पास मजबूत वैज्ञानिक समुदाय

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास एक मजबूत वैज्ञानिक समुदाय है. हमारे पास अच्छे वैज्ञानिक संस्थान भी हैं. कोविड-19 से लड़ते हुए वे विशेष रूप से पिछले कुछ महीनों के दौरान भारत की सबसे बड़ी संपत्ति रहे हैं.

 

भारत में शौचालयों की संख्या में इजाफा

 

पीएम मोदी ने कहा कि हमने कई कदम उठाए हैं जो एक बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली में योगदान दे रहे हैं. इसमें स्वच्छता को अपनाना, शौचालय की संख्या और साफ-सफाई में सुधार शामिल है. यह सबसे ज्यादा गरीबों और वंचितों की मदद करता है. इससे बीमारियों में कमी आती है.

 

पीएम ने कहा कि भविष्य उन समाज से बनेगा जो विज्ञान और नवाचार में निवेश करेंगे. लेकिन, यह अदूरदर्शी तरीके से नहीं किया जा सकता है. पहले से विज्ञान और नवाचार में अच्छी तरह से निवेश करना होगा. तभी जब हम सही समय पर लाभ उठा सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)