होम बिहार में चुनाव प्रचार के चलते 18 रैलियों को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह
बिहार में चुनाव प्रचार के चलते 18 रैलियों को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में आगामी छह दिन में 18 से अधिक रैलियों को संबोधित करें। राजनाथ के कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सिंह 21 अक्टूबर को बाढ़, नोखा और औरंगाबाद और 22 अक्टूबर को बांका, बड़हरा एवं रामगढ़ में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार के तहत छह दिन में 18 से 20 रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को तीन चरणों में चुनाव होंगे। भाजपा जद(यू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
राजग में सीटों के बंटवारे के तहत 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा को 121 सीटें मिली थी जिसमें से वह 110 सीटों पर स्वयं चुनाव लड़ रही है और अपने कोटे की 11 सीटें विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दी हैं। इसी प्रकार से जद (यू) को 122 सीटें मिली थी जिसमें से वह 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने अपने कोटे की सात सीटें 'हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा' के लिए छोड़ी हैं। बिहार में तीन चरणों में मतदान के बाद मतगणना 10 नवंबर को होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।