होम अनंतनाग में इंस्पेक्टर की हत्या, शोपियां में आतंकी ढेर,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2020 08:58 PM

अनंतनाग में इंस्पेक्टर की हत्या, शोपियां में आतंकी ढेर,

अनंतनाग में इंस्पेक्टर की हत्या, शोपियां में आतंकी ढेर,

अनंतनाग में इंस्पेक्टर की हत्या, शोपियां में आतंकी ढेर,

कश्मीर में आतंकियों के ताबड़तोड़ हमलों में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक इंस्पेक्टर रैंक की हत्या कर दी गई। जबकि आतंकी हमले में दो जवान भी जख्मी हो गए। इस बीच सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है जबकि मुठभेड़ अभी जारी है।

अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर पर हमला उस वक्त हुआ, जबकि वह नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था। हमले के बाद लोगों ने इंस्पेक्टर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मोहम्मद अशरफ बट शाम को स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में घर से कुछ दूरी पर गुदपोरा इलाके में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। गोलिया चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर आए। इसके बाद इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शोपियां के मेलहुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मुठभेड़ अभी जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को मेलहुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।

पुलवामा में सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर आतंकी हमला किया गया। पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने सोमवार की सुबह हमला किया। हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों के दल पर हमला पुलवामा में गंगू इलाके में हुआ। फिलहाल ये नहीं पता चला पाया है हमला करने वाले आतंकी किस संगठन के थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)