होम कोविड 19 को बढ़ने से रोकने में बेहतर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस कार्य,
कोविड 19 को बढ़ने से रोकने में बेहतर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस कार्य,
CM योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमित मरीजों की सं या में 37 हजार की कमी आने पर संतोष जताया है और कोविड 19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बेहतर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सर्विलांस कार्य व जागरूकता कोविड 19 को बढऩे से रोकने की एक मजबूत कड़ी है।
CM ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहा कि राजधानी लखनऊ में कोविड 19 को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सभी कोविड अस्पतालों से रोजाना संवाद स्थापित करते हुए रिकवरी दर बेहतर करने के निर्देश दिए।
CM ने कहा कि एसजीपीजीआई द्वारा एल 3 कोविड अस्पतालों को और केजीएमयू द्वारा एल 2 कोविड अस्पतालों को वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जाए। उन्होंने इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी संक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ए बुलेंस सेवाओं को प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए।
CM ने कहा कि वर्तमान में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की जा रही है। उन्होंने धान खरीद केन्द्रों को रोजाना निरीक्षण करने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए। CM ने गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए चारे आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गो आश्रय स्थलों में गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।