होम वियतनाम में बाढ़ का क़हर, 70 की मौत

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 18, 2020 09:10 PM

वियतनाम में बाढ़ का क़हर, 70 की मौत

वियतनाम में बाढ़ का क़हर, 70 की मौत

वियतनाम में बाढ़ का क़हर, 70 की मौत

वियतनाम कई सालों में आई सबसे भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है. बाढ़ की वजह से हुए भूस्खलन में सेना के बैरेक भी ज़मींदोज़ हो गए हैं.

भूस्खलन की वजह से लापता हुए सेना के 11 जवानों की तलाश अब भी जारी है.

जबकि ज़मींदोज हो गए बैरेक से क्वांग ट्राइ प्रांत में अब तक सेना के जवानों की 11 लाशों को निकाला जा चुका है.

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रात में भूस्खलन की आवाज़ किसी 'बम धमाके' की तरह सुनी थी.

पिछले हफ़्ते वियतनाम के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक वियतनाम में कम से कम 70 लोग मारे जा चुके हैं.

आने वाले दिनों में बाढ़ के पानी का स्तर और बढ़ने का भय बना हुआ है.

सरकार ने बताया है कि वियतनाम के चौथे मिलिट्री रीजन की एक इकाई रविवार की सुबह भूस्खलन का शिकार हुई है.

वीएनएक्सप्रेस न्यूज़ साइट ने एक स्थानीय अधिकारी हा गोक डुओंग के हवाले से लिखा है, "दो बजे सुबह से लेकर अब तक चार से पांच भूस्खलन बम जैसे तेज़ धमाकों के साथ हो चुके हैं. ऐसा लगता है कि पूरा पहाड़ ही गिर जाएगा."

बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हुए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी और भूस्खलन के खतरे की चेतावनी दी है.

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि यहाँ तक पहुँचने के लिए सुरक्षित रास्ते की तलाश की ज़रूरत पड़ सकती है.

अभी हाल ही में एक हाइड्रोपावर प्लांट से कामगारों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में 13 बचावकर्मियों की मौत हो गई थीं.

इसमें सेना के कई जवान भी थे. थुआ थीन हुवे प्रांत में मौजूद यह प्लांट भी भूस्खलन का शिकार हुआ था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)