होम VHP बोली- ‘लव जिहाद’ बर्दास्त नहीं, कानून बनाए सरकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 16, 2020 08:57 PM

VHP बोली- ‘लव जिहाद’ बर्दास्त नहीं, कानून बनाए सरकार

VHP बोली- ‘लव जिहाद’ बर्दास्त नहीं, कानून बनाए सरकार

VHP बोली- ‘लव जिहाद’ बर्दास्त नहीं, कानून बनाए सरकार

 विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) नेहाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हुई कथित ‘‘लव जिहाद’’ की घटनाओं पर अपनी चिंता प्रकट करते हुए शुक्रवार को इसके खिलाफ कानून बनाए जाने की मांग की। विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने एक बयान में कहा कि हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं की झड़ी लग गई है। चाहे वह लखनऊ में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला हो या फिर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की घटना।उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी समय समय पर इस संबंध में अपनी चिंता व्यक्त करते रहे हैं। विहिप मांग करती है कि मामले की भीषणता को समझते हुए केंद्र व राज्य सरकारें लव जिहाद रोकने हेतु सशक्त कानून बनाएं।’’ जैन ने कहा कि विहिप ने संज्ञान में आए इस प्रकार के 170 मामलों की सूची बनाई है जो पिछले 8-10 सालों से संबंधित है। उन्होंने सूची जारी करते हुए समाज से भी अपील की कि वह ऐसी घटनाओं के प्रति चौकन्ने रह कर उन्हें रोकने के लिए संविधान सम्मत कदम उठाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)