होम बिहार चुनावः चिराग पासवान पर बीजेपी ने लगाया भ्रम फैलाने का आरोप,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 16, 2020 08:48 PM

बिहार चुनावः चिराग पासवान पर बीजेपी ने लगाया भ्रम फैलाने का आरोप,

बिहार चुनावः चिराग पासवान पर बीजेपी ने लगाया भ्रम फैलाने का आरोप,

बिहार चुनावः चिराग पासवान पर बीजेपी ने लगाया भ्रम फैलाने का आरोप,

भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रकाश जावड़ेकर ने एलजेपी यानी लोक जनशक्ति पार्टी को वोट कटवा पार्टी बताते हुए कहा कि चिराग पासवान बीजेपी के नेताओं का नाम लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिशें कर रहे हैं.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "बिहार में लोजपा ने अपना अलग रास्ता चुना है और वो हमसे अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर वो भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. ये झूठी बयानबाज़ी सफल नहीं होगी. भाजपा की कोई बी, सी, डी टीम नहीं है. हमारी एक ही मज़बूत टीम है, बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी, चार पार्टियों का हमारा गठबंधन है."

जावड़ेकर ने कहा कि एनडीए बिहार विधानसभा चुनावों में तीन-चौथाई बहुमत हासिल करेगा.

उन्होंने कहा, "एनडीए मज़बूती से चुनाव लड़ रहा है और तीन चौथाई बहुमत से विजयी होगा. हम कांग्रेस, आरजेडी और माले के अपवित्र गठबंधन को हराएंगे. चिराग की पार्टी एक वोट कटवाने वाली पार्टी रह जाएगी और हम तीन चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेंगे इसलिए इस तरह के भ्रम फैलाने की कोशिश सफल नहीं होगी. इन प्रयासों की हम निंदा भी करते हैं."

लोजपा बिहार में एनडीए गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ रही है. हालांकि लोजपा केंद्र में अभी भी एनडीए के साथ ही है. लोजपा नेता चिराग पासवान एक ओर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ कर रहे हैं.

जावड़ेकर के बयान पर चिराग ने क्या कहा?

चिराग पासवान ने अपनी पार्टी को वोट कटवा कहे जाने पर निराशा ज़ाहिर की है. समाचार एजेंसी एएनआई से चिराग ने कहा, हमारी पार्टी बीस साल पुरानी है और उसकी अपनी विचारधारा है.

चिराग पासवान ने कहा, "दो दिन पहले ही आप सभी ने मेरे पिता को श्रद्धांजलि दी है, अब आप उनकी पार्टी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, मेरा पिता ये शब्द सुनकर ख़ुश नहीं होंगे."

चिराग पासवान ने ये भी कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी उनके पिता के सबसे अच्छे दोस्त थे.

चिराग पासवान ने कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी का नाम या तस्वीर अपने चुनाव अभियान में इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो मोदी पर आंख बंद करके विश्वास करते हैं और वो उनके हनुमान हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)