होम मेरठ में योगी सरकार पर जमकर बरसे संजय सिंह

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 16, 2020 08:39 PM

मेरठ में योगी सरकार पर जमकर बरसे संजय सिंह

मेरठ में योगी सरकार पर जमकर बरसे संजय सिंह

मेरठ में योगी सरकार पर जमकर बरसे संजय सिंह

 आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार को जंगलराज कहना गलत है, क्योंकि जंगल में भी कुछ कायदे-कानून होते हैं. लेकिन, योगी सरकार के राज में कोई कायदा कानून नहीं है.

 

इस्तीफा दें सीएम
हाथरस की घटना के बाद हुई बाराबंकी और बलिया की घटना को लेकर संजय सिंह ने योगी सरकार पर जोरदार जुबानी हमले किए. 'आप' नेता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर तुरंत सीएम के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

जाती विशेष को बढ़ावा दिया जा रहा है
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करने में पूरी तरह से नाकाम है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हैं. रोज बलात्कार की वारदातें हो रही हैं उसके बाद पीड़िता की हत्या कर शव को जला दिया जाता है. योगी सरकार पीड़ितों के साथ नहीं बल्कि आरोपियों के साथ खड़ी होती है. यहां जाती विशेष को बढ़ावा दिया जा रहा है.

 

बड़े आंदोलन की तैयारी
संजय सिंह ने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और बहन-बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ वो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी तैयारी में वो मेरठ आए हैं. संजय सिंह ने कहा कि हम उन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे जिन्हें सरकार नजरअंदाज कर रही है. जनता सरकार से जवाब मांगेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)