होम वायु प्रदूषण: क्या होगा जब कोरोना और जहरीली हवा दोनों का सामना करेंगे दिल्लीवासी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 16, 2020 08:37 PM

वायु प्रदूषण: क्या होगा जब कोरोना और जहरीली हवा दोनों का सामना करेंगे दिल्लीवासी

वायु प्रदूषण: क्या होगा जब कोरोना और जहरीली हवा दोनों का सामना करेंगे दिल्लीवासी

वायु प्रदूषण: क्या होगा जब कोरोना और जहरीली हवा दोनों का सामना करेंगे दिल्लीवासी

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) फिर बढ़ने लगा है. हर साल सर्दियों की शुरुआत में खतरनाक स्मॉग (Smog) का सामना करने वाले दिल्लीवासियों के लिए गुरुवार की सुबह एक दु:स्वप्न जैसी थी. धुंध से भरी सुबह ने फिर से लोगों को स्मॉग की तकलीफ याद दिलानी शुरू कर दी है. लेकिन इस बार लोगों को सिर्फ स्मॉग का सामना नहीं करना है. इस बार कोरोना महामारी (Covid-19 Pandemic) का कहर भी मौजूद है. डॉक्टर्स और साइंटिस्ट्स ने पहले से चेतावनी दे रखी है कि वायु प्रदूषण कोरोना के खतरे को और भयावह बना सकता है.

संक्रमण के गंभीर हो जाने का खतरा अधिक होगा
दरअसल सांस लेने में तकलीफ कोरोना वायरस के सबसे प्रमुख लक्षणों में से एक है. ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि वायु प्रदूषण और ज्यादा बढ़ता है तो कोरोना संक्रमित लोगों की तकलीफ ज्यादा बढ़ जाएगी. संक्रमण के बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने का प्रतिशत बढ़ सकता है और संक्रमण के गंभीर हो जाने का खतरा भी अधिक होगा.

टाइम्स इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हृदय विशेषज्ञ अरविंद कुमार का कहना है कि फेफड़ों पर कोरोना और वायु प्रदूषण दोनों मिलकर प्रभाव डालेंगे. ऐसे में स्थिति और गंभीर हो सकती है. भारत अब दो ऐसी दिक्कतों से जूझ रहा है जिनका हमला सीधा इंसानी फेफड़ों पर होता है. कोरोना और वायु प्रदूषण मिलकर समस्याएं बढ़ाने वाले हैं. विशेष तौर पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में.लैंसेट जर्नल की रिपोर्ट में वायु प्रदूषण को लेकर खुलासा
गौरतलब है कि शुक्रवार को ही प्रकाशित हुई लैंसेट जर्नल की एक रिपोर्ट में वायु प्रदूषण भारत में मौत के पांच प्रमुख कारकों में गिना गया है. प्रदूषित हवा पहले से लोगों के फेफड़ों को खराब कर रही है. ऐसे में कोरोना संक्रमण के साथ मिलकर यह गंभीर परिणाम ही पैदा करेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)