होम 6 महीने तक यह 13 अपराध करने वालों पर रहेगी खास नज़र
6 महीने तक यह 13 अपराध करने वालों पर रहेगी खास नज़र
. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi adityanath) के एक्शन का असर अब दिखाई देने लगा है. गले में माफीनामे की पट्टी डालने को मजबूर करने के साथ ही अपराधियों को कोर्ट से सजा कराकर जेल (Jail) भेजा जा रहा है. बीते एक साल में महिलाओं और बच्चों संग हुए अपराधों (Crime) के खिलाफ 14 सौ मामलों से जुड़े आरोपियों को सजा कराई गई है. कोरोना (Corona)-लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान भी अपराधियों (Criminals) के खिलाफ कार्रवाई की गई.
यह हैं वो 13 क्राइम, जिन पर रहेगी पुलिस की खास नज़र
अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन आशुतोष पांडेय ने बताया कि 17 अक्टूबर, 2020 से 22 अप्रैल, 2021 के बीच संचालित मिशन शक्ति अभियान की अवधि में प्रभावी अभियोजन के माध्यम से बलात्कार, बलात्कार सहित हत्या, बलात्कार के प्रयास एवं बालकों के विरूद्ध यौन अपराध करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे. इसके अलावा छेड़खानी, लज्जा भंग, पीछा करने वाले शोहदों, फब्तियां कसने वालों, अनायास घूरने वालों, तेजाब हमला करने वालों, अश्लीलता करने वालों, अनैतिक देह व्यापार कराने वालों, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, चेन स्नैचर्स और गुंडा प्रवृत्ति के अपराधियों को भी उनकी जमानतें खारिज कराकर और कठोर सजा भी दिलाएंगे, जिससे समाज में आमजन विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण और अधिक बेहतर हो.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।