होम मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए आज दो नामांकन पत्र हुए दाखिल

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 14, 2020 09:59 PM

मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए आज दो नामांकन पत्र हुए दाखिल

मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए आज दो नामांकन पत्र हुए दाखिल

मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए आज दो नामांकन पत्र हुए दाखिल

विधानसभा क्षेत्र मरवाही - 24 के उप-निर्वाचन के लिए बुधवार को दो नामांकन पत्र दाखिल किये गए। वहीं अब तक कुल 14 नाम निर्देशन पत्र लिए गए हैं।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को दो अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए और इस प्रकार 14 अक्टूबर की अवधि तक कुल तीन नामंकन पत्र दाखिल किए गए हैं, और 14 लोगों ने नामनिर्देशन पत्र लिया है। बुधवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस के कृष्ण कुमार ध्रुव और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के रितु पंदराम ने नामांकन दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि मरवाही विधानसभा निर्वाचन में एक लाख 90 हजार 907 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 97 हजार 209 महिला, 93 हजार 694 पुरूष तथा 04 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। विगत विधानसभा निर्वाचन -2018 की तुलना में इस बार मरवाही में 6 हजार 886 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-मरवाही के लिए निर्वाचन किया जाना है।अनुसूचित जनजाति (अजजा) के लिए आरक्षित इस सीट के लिए अभ्यर्थी अपने नामांकन 16 अक्टूबर 2020 तक दाखिल कर सकते हैं। नामांकनपत्रों की जाँच 17 अक्टूबर 2020 को होगी जबकि अभ्यर्थी अपने नाम 19 अक्टूबर 2020 तक वापस ले सकेंगे। मरवाही विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए मतदान 3 नवंबर 2020 को होगा,जबकि मतगणना 10 नवंबर 2020 को होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)