होम जम्मू: आंतकियों के मददगारों को हीरानगर सेक्टर लेकर आई पुलिस, यहीं से उठाए थे हथियार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2020 06:53 PM

जम्मू: आंतकियों के मददगारों को हीरानगर सेक्टर लेकर आई पुलिस, यहीं से उठाए थे हथियार

जम्मू: आंतकियों के मददगारों को हीरानगर सेक्टर लेकर आई पुलिस, यहीं से उठाए थे हथियार

जम्मू: आंतकियों के मददगारों को हीरानगर सेक्टर लेकर आई पुलिस, यहीं से उठाए थे हथियार

 कश्मीर के जवाहर टनल से 23 सितंबर को गिरफ्तार आतंकियों के दो मददगारों यानी ओजीडब्लू (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को कश्मीर पुलिस बुधवार को जम्मू के हीरानगर सेक्टर लाई. पुलिस आतंकियों के इन दोनों मददगारों को उस जगह पर लेकर गयी, जहां से इन दोनों ने हथियार उठाये थे.

 

दरअसल, 23 सितंबर को जवाहर टनल के पास कश्मीर पुलिस ने एक ट्रक से निसार अहमद और समीउल्लाह को गिरफ्तार किया था. पुलिस को उनके पास है कुछ हथियार भी मिले थे. पूछताछ के दौरान इन दोनों ने कबूला है कि यह हथियार उन्होंने जम्मू के कठुआ जिले के हीरानगर के कूटा इलाके से उठाए थे.

 

पूछताछ में दोनों ने यह भी कबूला कि यह हथियार पाकिस्तान में एक ड्रोन के जरिए गिराए थे. कश्मीर पुलिस इन दोनों ओजीडब्ल्यू को मौका मुआयना कराने के लिए हीरानगर सेक्टर लेकर आई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)