होम पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी साधना गुप्ता की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि मुलायाम सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
फिलहाल उनको डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। सामाजवादी पार्टी की ओर से भी उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की जा चुकी है। पार्टी के आधिकारी ट्विटर हेंडल पर बताया गया है कि फिलहाल उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।