होम सीआईडी सीबी की टीम ने दर्ज किए ग्रामीणों के बयान
सीआईडी सीबी की टीम ने दर्ज किए ग्रामीणों के बयान
सपोटरा के बूकना गांव में पुजारी की पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में सीएम अशोक गहलोत के निर्देश के बाद घटनाक्रम की जांच के लिए सीआईडी सीबी की टीम लगातार दूसरे दिन गांव पहुंची। टीम ने मंगलवार को भी घटना से संबधित साक्ष्य जुटाए। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जांच की।
सीआईडी सीबी के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में टीम सोमवार को पुजारी के गांव पहुंची थी और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। दूसरे दिन मंगलवार को भी सीआईडी सीबी की टीम गांव पहुंची और हत्याकांड को लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही पुजारी की ओर से पुलिस को मृत्यु से पहले दिए गए बयानों के आधार पर संबंधित जगहों पर पहुंच गहनता से जांच पड़ताल की और लोगों के बयान दर्ज किए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।