होम मुंबई में बुधवार से शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 13, 2020 08:44 PM

मुंबई में बुधवार से शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई में बुधवार से शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई में बुधवार से शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

 मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 13 से 17 अक्टूबर के बीच तेज़ बारिश और जोरदार बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सर्कुलर जारी कर सभी आपातकाल सेवा को अलर्ट पर रहने को कहा है और लोगों से समंदर और तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज़ हवाओं की भी भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में गुरुवार के लिए और अगले तीन दिनों तक दक्षिण कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, ऐसे में इन इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, मुंबई, ठाणे और पालघर में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में 13 से 17 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र पहले से ही राज्य के अंदरूनी हिस्सों में बारिश में वृद्धि देख रहा है।'

मौसम विभाग द्वारा पूरे महाराष्ट्र के लिए यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है, इसके अलावा रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, उस्मानाबाद, सोलापुर, लातूर और नांदेड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)