होम जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक बार फिर से किया सीजफायर का उल्लघंन
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक बार फिर से किया सीजफायर का उल्लघंन
पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्षविराम को तोड़ा जा रहा है। पिछले कई दिनों से बार-बार सीजफायर का उल्लघंन कर रहा है। रविवार को एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए जम्मू कश्मीर सीमा पर नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में फायरिंग की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ इलाके में देगवार सेक्टर में गोलियां बरसाई गई। शाम 6 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। इसके बाद 6 बजकर 45 मिनट पर फिर से पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम के तोड़ते हुए फायरिंग की। भारतीय सेना की ओर से इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
इससे पहले शनिवार को भी पाकिस्तान की ओर से LOC के कई सेक्टरों में गोली बारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने बि ना किसी उकसावे और गोलीबारी के भारतीय सीमा में फायरिंग की और मोर्टार दागे। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। हालांकि इस फायरिंग का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी फायरिंग की। सेना ने मनकोट, मेंढर , खारी करमारा सेक्टरों समेत कई इलाकों में एलओसी के निकट जवाबी कार्रवाई की ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।