होम महिला सशक्तीकरण और सम्‍मान के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2020 09:03 PM

महिला सशक्तीकरण और सम्‍मान के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

महिला सशक्तीकरण और सम्‍मान के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

महिला सशक्तीकरण और सम्‍मान के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराधों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार विशेष अभियान चलाने जा रही है और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके लिए गृह और पुलिस विभाग को विशेष जिम्‍मेदारी सौंपी है। अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी, पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्‍थी और अपर पुलिस महानिदेशक (1090) नीरा रावत ने यहां इस अभियान की रुपरेखा प्रस्‍तुत की। अपर मुख्य सचिव (गृह) ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, पुलिस, पंचायती राज, ग्राम विकास, सूचना एवं जनसंपर्क आदि विभागों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान हेतु 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अभियान चलाया जायेगा।अवस्‍थी ने बताया कि प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ किये जाने के लिए पूरे प्रदेश में जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। प्रदेश के सभी बच्चों, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी जिलों की पुलिस एवं अन्य विभागों के माध्यम से पहुंचाई जायेगी। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि जन जागरूकता हेतु सभी जिलों में थानों एवं अन्य विभागों के माध्यम से स्कूल/कॉलेजों में संबंधित पोस्टर लगाने तथा विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही यह निर्देश भी दिये गये है कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व उनके द्वारा दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण विशेष अभियान चलाकर कराया जाय।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)