होम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, रामविलास को भारत रत्न दिए जाने की मांग की
जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, रामविलास को भारत रत्न दिए जाने की मांग की
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को दलित नेता रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे एक पत्र में मांझी ने नयी दिल्ली स्थित पासवान के 12, जनपथ वाले बंगले को एक स्मारक में तब्दील करने का भी अनुरोध किया। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पासवान इस बंगले में करीब 31 वर्षों तक रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। पासवान के छोटे भाई और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने भी अलग से यह मांग की कि दिवंगत नेता को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाए। गया के अपने चुनाव संबंधी कार्यक्रमों को छोड़कर पासवान को श्रद्धांजलि देने पटना पहुंचे मांझी ने संवाददाताओं से कहा कि वह पासवान को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ियां को भी उनके बारे में बताया जा सके। प्रेम कुमार ने ट्वीट किया कि मैं दलितों और समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने के वास्ते किए गए कार्यों के लिए रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन करता हूं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।