होम दुनिया में हम समाधान की धरती बनकर उभरे हैं, इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी
दुनिया में हम समाधान की धरती बनकर उभरे हैं, इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इनवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के मामले में भारत दुनिया के लिए दवाखाने की भूमिका निभा रहा है। अब तक करीब हमने 150 देशों को दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद की दुनिया में आप कई तरह की दिक्कतों के बारे में सुनेंगे। मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन, पीपीई आदि कि प्रॉब्लम के बारे में आप सुनेंगे। हालांकि भारत ने इन्हें प्रॉब्लम बनने नहीं दिया है। हम समाधान की धरती बनकर उभरे हैं। भारत की स्थति आज मजबूत है तथा कल और मजबूत होगी, हमने सरकारी संपत्ति और पेंशन कोष के लिए कर व्यवस्था उदार बनाई है, एफडीआई व्यवस्था को काफी उदार बनाया गया है।
पीएम ने कहा कि आज भारत में माइंडसेट और मार्केट में बदलाव हो रहा है। कंपनी ऐक्ट के कई प्रावधानों को हमने डिरेग्युलराइज और डिक्रिमिनलाइज किया है। भारत ने एजुकेशन, लेबर और एग्रीकल्चर क्षेत्र में काफी सुधार किए हैं। आज वे सभी भारतीयों को प्रभावित करते हैं। इससे प्राइवेट सेक्टर की हिस्सेदारी सुनिश्चित हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में वर्ल्ड बैंक की ईज आफ डूइंग बिजनेस रेटिंग में भारत 142 से 63 पर पहुंच गया है। पीएम ने कहा कि भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और कई समान हितों पर आधारित हैं, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश रिश्ते हमारे बहुआयामी संबंध का अभिन्न हिस्सा हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।