होम UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट, सबसे ज्यादा हैं उत्तर प्रदेश में
UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट, सबसे ज्यादा हैं उत्तर प्रदेश में
यूनिवर्सिटी ग्रेंट्स कमीशन ने हर साल की तरह इस साल भी फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 24 यूनिवर्सिटीज के नाम हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हैं और उसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में. इन यूनिवर्सिटीज की पूरी लिस्ट यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट से देखी जा सकती है. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है - www.ugc.ac.in . इस लिस्ट में शामिल सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटीज उत्तर प्रदेश से संचालित हो रही हैं. इस बारे में यूजीसी के सेक्रेटरी रजनीश जैन ने अपना स्टेटमेंट देते हुए कहा कि, "छात्रों और पब्लिक को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में 24 स्वयंभू, गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान, यूजीसी अधिनियम के उल्लंघन का काम कर रहे हैं, इन्हें नकली विश्वविद्यालय घोषित किया गया है और इन्हें स्टूडेंट्स को किसी भी डिग्री से सम्मानित करने का अधिकार नहीं है,".
स्टूडेंट्स वेबसाइट पर देखें पूरी सूची -
ये फेक यूनिवर्सिटीज यूजीसी द्वारा चिंहिंत कर दी गई हैं. अब स्टूडेंट्स का काम है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके नाम देख लें और इनमें एडमिशन लेने से बचें. दरअसल हर साल बहुत से संस्थान स्टूडेंट्स को बरगलाकर अपने यहां एडमिशन लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और जब वे वहां से डिग्री लेकर निकलते हैं तो उन्हें पता चलता है कि वे डिग्री नकली हैं और कहीं काम में नहीं ली जा सकती. ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्टूडेंट्स को किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले यह जरूर देख लेना चाहिए कि वह यूजीसी से मान्यता प्राप्त है या नहीं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।