होम दिल्ली पुलिस की मदद से DCW ने रुकवाया बाल विवाह, दर्ज हुई FIR
दिल्ली पुलिस की मदद से DCW ने रुकवाया बाल विवाह, दर्ज हुई FIR
इक्कीसवीं सदी में भी जब हम लड़कियों के आसमान को छूने की बात करते हैं और बराबरी के हिस्सेदारी के लिए कहते हैं तो ऐसे में बालविवाह की खबरे मन को टीस पहुंचाती हैं। ऐसी ही खबर जामिया नगर (Jamia Nagar) इलाके से भी आई जहां सोमवार को एक 13 वर्षीय बच्ची का बाल विवाह करवाया जा रहा था। लेकिन एक सजग रिश्तेदार ने कॉल करके इस विवाह की जानकारी दिल्ली महिला आयोग (DCW) की हेल्पलाइन 181 पर दी। उसने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर को लड़की की शादी होने जा रही है। जिसके बाद आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह को रूकवाया और एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई।इक्कीसवीं सदी में भी जब हम लड़कियों के आसमान को छूने की बात करते हैं और बराबरी के हिस्सेदारी के लिए कहते हैं तो ऐसे में बालविवाह की खबरे मन को टीस पहुंचाती हैं। ऐसी ही खबर जामिया नगर (Jamia Nagar) इलाके से भी आई जहां सोमवार को एक 13 वर्षीय बच्ची का बाल विवाह करवाया जा रहा था। लेकिन एक सजग रिश्तेदार ने कॉल करके इस विवाह की जानकारी दिल्ली महिला आयोग (DCW) की हेल्पलाइन 181 पर दी। उसने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर को लड़की की शादी होने जा रही है। जिसके बाद आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह को रूकवाया और एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई।आयोग ने बताया कि जैसे ही इस मामले की सूचना आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) और सदस्य किरण नेगी को मिली तो उन्होंने एक टीम गठित की और टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर सारी जानकारी ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 अक्टूबर को लड़की की हल्दी की रस्म होने वाली है और उस समय रंगे हाथों पकड़ना सही रहेगा। आयोग की टीम दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साथ बताए गए पते पर पहुंची और वहां पाया की दी गई जानकारी सटीक है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।