होम बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 121 सीटों की लिस्ट जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 121 सीटों की लिस्ट जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों का बंटवारा हो गया जिसके तहत बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आईं . सीटों के एलान के बाद बीजेपी जिन सीटों पर लड़ेगी इसकी घोषणा कर दी है.
जद(यू) ने अपने खाते से जीतनराम मांझी की 'हम' पार्टी को सात सीट दी हैं. जद(यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाताओं को बताया, '' जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आयी हैं जिसमें से हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के लिये हमने सात सीटें रखी हैं . भाजपा को शेष 121 सीटें मिली हैं जिसमें उनकी बात विकासशील इंसान पार्टी से चल रही है. भाजपा, वीआईपी पार्टी को इसके अनुरूप सीटें देगी. '
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।