होम कुछ अराजकतावादी लोग देश में सांप्रदायिक उन्माद, जातीय हिंसा की साजिश कर रहे हैं: योगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2020 09:39 PM

कुछ अराजकतावादी लोग देश में सांप्रदायिक उन्माद, जातीय हिंसा की साजिश कर रहे हैं: योगी

कुछ अराजकतावादी लोग देश में सांप्रदायिक उन्माद, जातीय हिंसा की साजिश कर रहे हैं: योगी

कुछ अराजकतावादी लोग देश में सांप्रदायिक उन्माद, जातीय हिंसा की साजिश कर रहे हैं: योगी

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कुछ अराजकतावादी लोग देश में सांप्रदायिक उन्माद और जातीय हिंसा को बढ़ावा देने की लगातार साजिश कर रहे हैं। योगी ने कहा, ‘‘प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर, श्रेष्ठ, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम कर रही हैं, लेकिन कुछ अराजकतावादी लोगों को यह उन्नति अच्छी नहीं लग रही है। लिहाजा ये लोग देश में साम्प्रदायिक उन्माद और जातीय हिंसा को बढ़ावा देने की साजिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि हालिया कुछ घटनाओं में इनकी साजिशों का पर्दाफाश भी हुआ है।भाजपा कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में हमें अपने विकासपरक प्रयासों से इन अराजक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।’’ मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को टुंडला सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव के संबंध में भाजपा के मंडल, बूथ और सेक्टर प्रभारियों से ऑनलाइन संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा, बसपा की पहचान से हर कोई वाकिफ है। एक अराजकता तो दूसरा भ्रष्टाचार का पर्याय है। रही कांग्रेस की बात तो उसके पास कोई जमीन ही नहीं है। लिहाजा आपका किसी दल से कोई मुकाबला ही नहीं है। उपचुनाव वाली सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय है। आपको रिकॉर्ड जीत के लिए प्रयास करना है।’’ 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)