होम जानिए क्या है स्कूल खोलने के एसओपी में

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2020 09:26 PM

जानिए क्या है स्कूल खोलने के एसओपी में

जानिए क्या है स्कूल खोलने के एसओपी में

जानिए क्या है स्कूल खोलने के एसओपी में

कैम्पस के सभी एरिया, फर्नीचर, इक्विपमेंट, वॉटर टैंक, कैंटीन, वॉशरूम, लैब, लाइब्रेरी को लगातार डिसइन्फेक्ट किया जाए।
- स्कूलों में हेल्थ केयर अटेंडेंट, नर्स, डॉक्टर और काउंसलर की या तो मौजूदगी हो या फिर वे आसपास की दूरी पर रहें।
-स्कूल बच्चों और टीचर्स के लिए रेगुलर हेल्थ चेकअप के इंतजाम भी करा सकते हैं।
- बच्चों, पैरेंट्स और टीचर्स के हेल्थ स्टेटस के बारे में जानकारी लेते रहें।
- जब बच्चे और स्टाफ बीमार हो तो वह घर से पढ़ाई या काम कर सके, इसके लिए फ्लेक्सिबल अटेंडेंस और सिक लीव पॉलिसी बनाएं।
- बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को इमरजेंसी केयर सपोर्ट टीम, जनरल सपोर्ट, कमोडिटी सपोर्ट, हाइजीन इंस्पेक्शन टीम बनानी होगी। - राज्यों की तरफ से जारी गाइडलाइन के आधार पर स्कूल अपने एसओपी बनाएं ताकि बच्चों के मामले में सोशल डिस्टेंसिंग और हेल्थ सेफ्टी फॉलो हो सकें।
- सिटिंग प्लान बनाते वक्त सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। सभी की एक ही वक्त पर एंट्री-एग्जिट न हो।
- सभी बच्चे और स्टाफ फेस कवर या मास्क पहनकर ही स्कूल आए। इसे हर वक्त पहना जाए।
- सेफ्टी प्रोटोकॉल, सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े साइनेज और मार्किंग्स लगाए जाएं।
- बच्चे पैरेंट्स की लिखित मंजूरी के बाद ही स्कूल आएं। अगर पैरेंट्स चाहते हैं कि बच्चा घर से पढ़ाई करे तो इसकी इजाजत दी जाए।
- सभी क्लास के लिए एकेडमिक कैलेंडर में बदलाव किए जाएं। ब्रेक्स और एग्जाम्स के बारे में दोबारा से विचार किया जाए।

- लर्निंग आउटकम का ध्यान रखते हुए कॉम्प्रिहेंसिव और अल्टरनेटिव कैलेंडर बनाया जाए।
- नए हालात को देखते हुए एकेडमिक कैलेंडर पर दोबारा काम किया जा सकता है।
- टीचर्स को बच्चों के साथ उनके करिकुलम के रोडमैप और मोड आफ लर्निंग पर बात करनी चाहिए।
- इसमें फेस टु फेस इंस्ट्रक्शन, इंडिविजुअल असाइनमेंट्स, ग्रुप बेस्ड प्रोजेक्ट और ग्रुप प्रेजेंटेशंस का जिक्र शामिल रहे।
- स्कूल बेस्ड असाइनमेंट्स किन तारीखों पर होंगे, इस बारे में भी वे बच्चों से बात करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)