होम VIP किसान हैं राहुल, ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं: स्मृति ईरानी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2020 09:34 PM

VIP किसान हैं राहुल, ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं: स्मृति ईरानी

VIP किसान हैं राहुल, ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं: स्मृति ईरानी

VIP किसान हैं राहुल, ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘‘वीआईपी किसान’’ बताया। फोटोग्राफ में राहुल गांधी केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में कांग्रेस की रैली में ट्रैक्टर पर गद्देदार सीट पर बैठे दिखे, जिसके बाद ईरानी ने उन पर तंज कसा। तीन कृषि कानूनों के विरोध में गांधी कांग्रेस शासित उत्तरी राज्यों में ‘खेती बचाओ यात्रा’ नाम से कई ट्रैक्टर रैलियां कर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से गांधी को हराने वाली ईरानी ने यहां कहा, ‘‘वह ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं। उनकी तरह का वीआईपी किसान कभी भी उस प्रणाली का समर्थन नहीं कर सकता जो छोटे एवं हाशिए के किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करने के लिए बना है।’’गुजरात भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय कपड़ा और महिला तथा बाल विकास मंत्री ने गांधी पर उनके इन बयानों के लिए प्रहार किया कि सत्ता में आते ही वह विवादास्पद कानूनों को रद्द कर देंगे। भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘सत्त्ता में आने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘संसदीय परंपराओं का सम्मान करना उनकी प्रकृति में नहीं है’’ क्योंकि कांग्रेस शासित संप्रग सरकार में उन्होंने एक अध्यादेश (दोषी सांसदों को बचाने) को फाड़ दिया था। ईरानी ने कहा, ‘‘आप उनसे संसद के सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।’’ 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)